
गुड़ी पड़वा से एक माह तक केवल 100 रुपये में राशन बांटेगी महाराष्ट्र सरकार, कैबिनेट बैठक में फैसला
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया है कि अंबेडकर जयंति और गुड़ी पड़वा के अवसर पर एक योजना शुरु कर एक महीने के लिए केवल 100 रुपये में राशन बांटेगी. बताते चले कि गुड़ी पड़वा मराठी न्यू ईयर के रूप में मनाया जाता है.
महाराष्ट्र सरकार अंबेडकर जयंति और गुड़ी पड़वा के अवसर पर एक योजना शुरु कर एक महीने के लिए केवल 100 रुपये में राशन बांटेगी. आज कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है. बताते चले कि गुड़ी पड़वा मराठी न्यू ईयर के रूप में मनाया जाता है. गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से 1 करोड़ 63 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ पहुंचेगा. इससे पहले पिछली बार दीवाली पर राशन बांटा गया था.
दिए जा रहे इस राशन में 1 किलो रवा, 1 किलो चना दाल, 1 किलो चीनी और 1 लीटर ताड़ का तेल होगा. ये राशन जहां भी ई- पोज सिस्टम नहीं है वहां ऑफलाइन बांटा जाएगा.
अंत्योदय खाद्य योजना, प्रधान कुटुम्ब योजना के तहत नागपुर संभाग के औरंगाबाद, अमरावती और वर्धा जिले सहित कुल 14 किसान सुसाइड प्रोन जिलों में राशन कार्ड धारक गरीबी रेखा से नीचे के किसानों को प्राथमिकता पर कवर किया जाएगा. राशन देने के लिए आवश्यक राशन सामग्री की खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल महा टेंडर के माध्यम से 21 दिन के स्थान पर 15 दिन में टेंडर प्रोसेस करने की स्वीकृति दी गई है.
इधर, राशन को लेकर केंद्र की ओर से भी योजना जारी है. बीते दिसंबर में केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले मुफ्त राशन को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है. इससे केंद्र सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राशन के लिए गरीबों को एक भी रुपये नहीं देना होगा. इस योजना पर सरकार हर साल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










