
गुजरात: TRP गेमिंग जोन में आग से 27 मौतों की जांच के लिए SIT गठित, चश्मदीद ने बताई हादसे की कहानी
AajTak
आग लगने के वक्त गेमिंग जोन में मौजूद युवा दक्ष कुंजड़ीया ने कहा कि मैं और मेरा कज़िन भाई गेमिंग जोन में गए थे, उस वक़्त आग लगी. वहां का स्टाफ़ हमें एग्जिट गेट पर ले गया था. लेकिन आग इमरजेंसी एग्जिट के नीचे ही लगी थी.
गुजरात के राजकोट स्थित TRP गेम जोन में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में कई घरों के न सिर्फ कुलदीपक खाक हो गए, साथ ही उन परिवारों की उम्मीदें, आशा और जिंदगी भर की खुशियां भी एक हादसे की भेंट चढ़ गईं. इस हादसे के एक पीड़ित अरविंद सिंह जडेजा का 20 वर्षीय भतीजा सुरपाल सिंह जडेजा मिसिंग है. आग लगने के वक्त गेमिंग जोन में मौजूद युवा दक्ष कुंजड़ीया ने कहा कि मैं और मेरा कज़िन भाई गेमिंग जोन में गए थे, उस वक़्त आग लगी. वहां का स्टाफ़ हमें एग्जिट गेट पर ले गया था. लेकिन आग इमरजेंसी एग्जिट के नीचे ही लगी थी. ऐसे में एंट्री और इमरजेंसी एग्जिट बंद हो चुका था. जब कोई विकल्प नहीं बचा तो कोने में मुझे एक स्टील की शीट दिखी. मुझे लगा उसे तोड़कर हम निकल सकते है. उस वक्त मेरे साथ 20 - 30 लोग मौजूद थे. मैंने स्टील तो वहीं से 15 लोग कूदकर निकल गए.
गेमिंग जोन में एंट्री और एग्जिट का एक ही गेट था, जो ग्लास का था. ग्लास पर रबर का बॉर्डर था. आग की वजह से हीट बढने से रबर पिघलने लगा और दरवाजा जाम हुआ. ग्राउंड फ्लोर पर पहले आग लगी थी. नीचे गो कार्टिंग थी, वहा पेट्रोल के केन पड़े थे. कंस्ट्रक्शन चल रहा था वहां लड़का गिरा था.
इस मामले में कार्रवाई और जांच का सिलसिला जारी है. घटना के बाद गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी राजकोट पहुंचे, उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. इसके अलावा SIT के अध्यक्ष ADGP सुभाष त्रिवेदी और टीम के सदस्य एचपी संघवी, एफएसएल के डायरेक्टर भी गेमिंग जोन का जायजा लेने पहुंचे.
SIT के अध्यक्ष ADGP सुभाष त्रिवेदी ने कहा, जांच शुरू हो चुकी है, जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है. जिन्होंने अपने परिजन खोए हैं, उनको न्याय दिलाने के लिए घटना की तह तक जाकर पूरी तहक़ीक़ात की जाएगी और बच्चों को न्याय दिलाया जायेगा. SIT के सदस्य और FSL के डायरेक्टर एचपी संघवी ने कहा, DNA रिपोर्ट आने में 2 से 48 घंटे तक का वक्त लग सकता है, वक्त कितना लगेगा वो सैंपल की क्वालिटी पर निर्भर करेगा.
5 सदस्यों की SIT गठित बता दें कि तमाम मृतकों के परिजनों के DNA सैंपल राजकोट सिविल में कलेक्ट करके गांधीनगर भेजे गए हैं, TRP गेमिंग जोन में लगी आग की जांच के लिए गुजरात सरकार ने 5 सदस्यों की SIT गठित की है. ADGP सुभाष त्रिवेदी SIT के अध्यक्ष होंगे, IAS बंछानिधि पानी कमिश्नर टेक्निकल एजुकेशन, एचपी संघवी डायरेक्टर FSL, जेएन खड़िया चीफ फायर ऑफिसर अहमदाबाद, एमबी देसाई, सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर, R&B होंगे. पांच सदस्यों की SIT की टीम को 72 घंटों मे प्राइमरी रिपोर्ट देगी, विस्तार से रिपोर्ट 10 दिन मे SIT को पेश करेगी.
इन बिंदुओं पर जांच करेगी SIT आग कैसे लगी, गेमिंग जोन को जरूरी परमिशन थी या नहीं, परमिशन देते समय कौन सी बातों का ख्याल रखा गया था, गेमिंग जोन बनाते समय स्थानीय प्रशासन की परमिशन थी और क्या परमिशन के मुताबिक ही कंस्ट्रक्शन हुआ था या नहीं, फायर NOC था या नहीं, इमरजेंसी के समय में लोगो को बचाने के लिए क्या व्यवस्था थी? इमरजेंसी एग्जिट था कि नहीं, इस घटना के लिए स्थानीय तंत्र या गेम जोन के मालिक की कोई लापरवाही थी या नहीं इन सभी विषयों पर SIT जांच करेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







