
गुजरात: AAP ने जारी की 22 उम्मीदवारों की 8वीं सूची, अब तक 108 नामों का ऐलान
AajTak
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के जारी होने के बाद घोषित उम्मीदवारों की संख्या 108 हो गई है. गुजरात में आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है जिसने अब तक 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections) के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट के जारी होने के बाद घोषित उम्मीदवारों की संख्या 108 हो गई है. गुजरात में आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है, जिसने अब तक 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव इस साल दिसंबर में होने हैं. आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बताया कि पार्टी की यूथ विंग के नेता युवराज सिंह जडेजा उत्तरी गुजरात के दाहेगाम से चुनाव लड़ेंगे. अहमदाबाद की एलिसब्रिज, नारनपुरा और मणिनगर सीटों पर आप क्रमश: पारस शाह, पंकज पटेल और विपुल पटेल को मैदान में उतारेगी.
आप ने जारी की 8वीं लिस्ट
पार्टी ने भावनगर पश्चिम सीट से कोली नेता राजू सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है. राजू पिछले हफ्ते ही आप में शामिल हुए थे. बताते चलें कि अब तक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.
राज्य में बढ़ रहा AAP का कद
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने अब तक दानिलिमदा (एससी), जमालपुर खड़िया, सूरत (पूर्व), बापूनगर और लिंबायत क्षेत्रों से अपने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है. आप कांग्रेस से विपक्ष का स्थान छीनने की कोशिश कर रही है और खुद को भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









