
गुजरात से J&K तक बारिश से त्राहिमाम... डूबने और बिजली गिरने से कई मौतें, सड़कें-घर-अस्पताल जलमग्न
AajTak
Monsoon Rains: आईएमडी ने अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है.
गुजरात और राजस्थान सहित पूरे भारत के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. मानसून अब देश के उत्तरी राज्यों की ओर आगे बढ़ गया है. देश भर में बारिश से संबंधित घटनाओं जैसे बिजली गिरने और डूबने से कई मौतें हुई हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जहां रविवार को भारी बारिश हुई.
आईएमडी के मुताबिक सौराष्ट्र से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण गुजरात में बारिश हो रही है. अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद शहरों में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे कुछ सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए. सूरत जिले के पलसाना तालुका में सिर्फ दस घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है.
गुजरात में अगले चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. दक्षिण और मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी 2 जुलाई तक दिल्ली में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 29 की सुबह मानसून के पहले दिन 228.1 मिमी बारिश हुई, जिसने राष्ट्रीय राजधानी को घुटनों पर ला दिया था. यह 1936 के बाद से जून महीने में सबसे अधिक बारिश थी, जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए और कई लोगों की जान चली गई.
#WATCH | Gujarat | Amid heavy rainfall that the city has witnessed, a road collapsed in the Shela area of Ahmedabad city. pic.twitter.com/kKIFHp1KlS
राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई. चुरू में सबसे अधिक 51.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. पिछले 24 घंटों में भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्री गंगानगर में 41.3 डिग्री दर्ज किया गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






