
गुजरात सरकार को नया कलेवर देना चाहती है BJP, कैबिनेट से पुराने हैवीवेट की होगी छुट्टी, युवाओं को मौका!
AajTak
गुजरात में बीजेपी ने विजय रुपाणी को हटाकर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को सत्ता की कमान सौंप दी है और अब नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज डेढ़ बजे होगा. भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रियों की जगह नये चेहरे शामिल करेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नेताओं को भी क्या नए मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी.
गुजरात में बीजेपी मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब पूरी सरकार का चेहरा बदलने की तैयारी में है. पार्टी ने विजय रुपाणी को हटाकर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को सत्ता की कमान सौंप दी है और अब नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे होगा. भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रियों की जगह नये चेहरे शामिल करेंगे. 27 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नेताओं को भी क्या नए मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











