
गुजरात: संकट में फंसा था जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने 22 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया
AajTak
ICG के अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात में पोरबंदर तट के पास अरब सागर में बचाव अभियान चलाया है. जहाज पर अनियंत्रित बाढ़ के कारण MT ग्लोबल किंग से संकट की चेतावनी मिली थी.
भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को अरब सागर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. तटरक्षक बल ने संकट ग्रस्त पोत के सभी 22 चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया है. ये पोत बाढ़ की वजह से समुद्र में फंस गया था. सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने मोर्चा संभाला और सफल बचाव अभियान चलाया. रेस्क्यू के लिए पोरबंदर से आईसीजी जहाजों और एएलएच ध्रुव को भेजा गया था.
ICG के अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात में पोरबंदर तट के पास अरब सागर में बचाव अभियान चलाया है. जहाज पर अनियंत्रित बाढ़ के कारण MT ग्लोबल किंग से संकट की चेतावनी मिली थी. हेलीकॉप्टर के जरिए तेजी से बचाव अभियान चलाया और सभी 22 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया. सभी चालक दल सुरक्षित और स्वस्थ हैं.
ICG का कहना है कि ICG ने बचाव कार्यों के लिए नए कमीशन किए गए ALH ध्रुव हेलिकॉप्टरों को तैनात किया है. बचाए गए क्रू मेंबर्स को आईसीजी जहाजों और हेलिकॉप्टरों के जरिए पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है.
नॉर्थ वेस्ट कोस्ट गार्ड के कमांडर एके हारबोले ने बताया कि समुद्र में ये पूरा रेस्क्यू चलाया गया. बोट पानी में डूब रही थी. हवाएं भी काफी तेज चल रही थीं. वैसे ये रेस्क्यू काफी मुश्किल था, लेकिन हमारी ये पूरी कोशिश थी कि उन लोगों को बचाया जाए.
ये MV Global King जहाज यूएई से निकला था. जिस पर 22 क्रू मेंबर सवार थे. इसमें 20 इंडियन, एक पाकिस्तानी और एक श्रीलंका का है. इन सभी को कोस्टगार्ड के जरिए बचा लिया गया है. उनके जहाज में पानी आ गया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








