
गुजरात विधानसभा चुनाव: BJP ने 12 और बागियों को किया सस्पेंड, पार्टी के खिलाफ लड़ रहे थे निर्दलीय चुनाव
AajTak
मंगलवार को फिर चुनावी राज्य गुजरात में बीजेपी ने अपने 12 और नेताओं को सस्पेंड कर दिया है. इसमें मधु श्रीवास्तव, धवल सिंह जाला, दिनेश पटेल समेत और भी नाम हैं. इन नेताओं ने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरा था जिस वजह से पार्टी ने एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.
गुजरात विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा में एक नया चलन देखने को मिला है. पार्टी ने इस बार कई बागी नेताओं को बाहर कर दिया है. मंगलवार को फिर चुनावी राज्य गुजरात में बीजेपी ने अपने 12 और नेताओं को सस्पेंड कर दिया है. इसमें मधु श्रीवास्तव, धवल सिंह जाला, दिनेश पटेल समेत और भी नाम हैं.
इन सभी नेताओं ने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरा था जिस वजह से पार्टी ने एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. वाघोडिया से 6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव सहित 12 बागी उम्मीदवार जिन्हें इस बार उतारा गया था.
कुछ दिन पहले भी 7 नेताओं को किया था सस्पेंड
हाल ही में दो दिन पहले भी गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष ने बगावत करने वाले पार्टी के 7 नेताओं को निलंबित किया था. भाजपा ने एक आधिकारिक प्रेसनोट जारी कर स्पष्ट कहा था कि पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले 7 नेताओं को निलंबित किया जाता है. ये कार्रवाई गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के निर्देश पर की जाती हैं. पार्टी ने पिछली बार हर्षदभाई वसावा, अरविंदभाई लदानी, छत्रसिंह गुंजारिया, केतनभाई पटेल, भरतभाई चावड़ा, उदयभाई शाह, करणभाई बरैया को सस्पेंड किया था.
क्या है गुजरात बीजेपी का लक्ष्य?
बताते चलें कि गुजरात चुनाव में बीजेपी का टारगेट है कि वो 150 से ज्यादा सीटें जीतें. देश के गृह मंत्री अमित शाह भी टिकट वितरण को लेकर नाराज नेताओं को मनाने में कई दिनों तक जुटे रहे, उसके बाद भी कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन कर दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










