
गुजरात में मोदी फैक्टर, हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के संकेत, MCD में AAP की आंधी... Exit poll के 10 बड़े Takeaways
AajTak
आजतक और इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है. जबकि हिमाचल प्रदेश में जनता 1985 से चला रहा ट्रेंड बरकरार रखे नजर आ रही है और इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वहीं, दिल्ली नगर निगम में बीजेपी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. यहां आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीतती नजर आ रही है.
गुजरात और हिमाचल में नतीजों से पहले एग्जिट पोल आ गए हैं. आजतक और इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है. जबकि हिमाचल प्रदेश में जनता 1985 से चला रहा ट्रेंड बरकरार रखे नजर आ रही है और इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वहीं, दिल्ली नगर निगम में बीजेपी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. यहां आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीतती नजर आ रही है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं, तो वहीं दिल्ली की MCD चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल की 10 बड़ी बातें-
1- गुजरात में जनता ने मोदी पर फिर जताया भरोसा
- एग्जिट पोल में बीजेपी गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है. यानी गुजरात की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है. अगर एग्जिट पोल की तरह ही नतीजे आते हैं, तो बीजेपी 7वीं बार आसानी से सरकार बनाती नजर आएगी. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 16-30 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं आम आदमी पार्टी को 9-27 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं.
2- गुजरात में कांग्रेस का वोट हुआ AAP को ट्रांसफर
एग्जिट पोल के मुताबिक, विधानसभा चुनावों में भाजपा को 46 फीसदी, कांग्रेस को 26 फीसदी, तो आम आदमी पार्टी को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, 2017 चुनाव नतीजों की बात करें, तो तब बीजेपी को 50%, जबकि कांग्रेस को 42.2% वोट मिला था. यानी इस बार बीजेपी का वोट% भले ही थोड़ा घटता नजर आ रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है. जहां बीजेपी का वोट प्रतिशत 4% घटा है, तो वहीं कांग्रेस का 16% वोट घटा है. जबकि आप को 20% वोट मिला है.
ये भी पढ़ें: Poll of the Polls: गुजरात में फिर चला मोदी का जादू, MCD में केजरीवाल का जलवा, हिमाचल में दुविधा!

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










