
गुजरात में बेमौसम बारिश से 24 लोगों की मौत, 23 घायल, राज्य सरकार देगी मुआवजा, जानिए मौसम पर अपडेट
AajTak
गुजरात में लगातर हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है. बारिश, बिजली और तेज हवाओं के कारण अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही कई लोग घायल भी हैं. इसके अलावा कृषि फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की भी खबर है. स्थिति को देखते हुए सरकार से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
Gujarat Heavy Rainfall: गुजरात में आज सुबह से हो रही बेमौसम बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है और 23 लोगों के घायल होने के खबर सामने आई है. स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
घटना में गुजरात के दाहोद जिले से 4 लोगों की मौत हुई है. बनासकांठा और भरूच जिले में 3-3 लोगों की मौत, तापी जिले में 2 लोगों की मौत, जबकि अहमदाबाद, अमरेली, आणंद, खेडा, द्वारका, पंचमहाल, पाटन, बोटाद, मेहसाणा, साबरकांठा, सूरत और सुरेंद्रनगर जिले में 1-1 मौत हुई है.
बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान लगातार हो रही तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की घटनाओं से 71 मवेशियों की भी मौत हो गई है. यही नहीं, तेज हवा के कारण सूरत, जूनागढ़ और नर्मदा में कच्चे मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है. 29 जगहों पर झोपड़े और कच्चे घर टूट चुके हैं. इसके अलावा खेतों में कृषि फसल को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है.
सरकार देगी मुआवजा कल देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मृतकों के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की थी. वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी दुःख व्यक्त किया. पूरे घटनाक्रम पर राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि, बेमौसम बारिश से लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. सरकार किसानों के लिए संवेदनशील है और खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी जापान दौरे मे व्यस्त होते हुए भी कृषि मंत्री से फोन पर बात कर सूचना दी है. जिन लोगों की मौत हुई है, उनको सरकारी नियमों के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा.
मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि अरबी समुद्र पर उठे डिप्रेशन की वजह से यह बेमौसम बारिश हुई है. अगले 24 घंटों मे उत्तर गुजरात, कच्छ और दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों मे हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, कल गुजरात के अहमदाबाद में आसमान साफ रहने के साथ-साथ बादल भी छाए रहेंगे.यहां अगले एक हफ्ते तक बारिश ना होने की संभावना जताई गई है. अनुमान है कि, कल अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जो कि अधिकतम 29 डिग्री तक जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










