
गुजरात में बीजेपी पर बरसे मनीष सिसोदिया, बताया- सीबीआई ने उनसे क्या कहा?
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गुजरात पहुंचे हैं. मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य मसलों पर गुजरात सरकार को घेरा. उन्होंने ये भी बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे क्या कहा था.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गुजरात पहुंचे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर की गई पूछताछ के अगले ही दिन गुजरात पहुंचे मनीष सिसोदिया ने गुजरात सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला. मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बात करते हुए स्कूलों की स्थिति पर सरकार को घेरा तो साथ ही सीबीआई की पूछताछ को लेकर भी तंज किया.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई ने उनसे आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि इतने सारे अधिकारी थे, किसी का नाम नहीं जानता. इन अधिकारियों ने मुझसे यही कहा कि आप किस चीज में पड़े हुए हैं. मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल को शानदार बनाना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि जिस तरह भगत सिंह को देश की आजादी के लिए लड़ने में आनंद आता था, उसी तरह मुझे स्कूल बनाने और बच्चों की शिक्षा को लेकर काम करने में मजा आता है.
उन्होंने कहा कि गुजरात में स्कूल की हालत काफी खराब है. यहां कई अभिभावकों से मिला. उनसे जो बात हुई उसके मुताबिक यहां स्कूलों की हालत सुधारने पर काम किए जाने की जरूरत है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि यहां स्कूल अपनी मर्जी से फीस बढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि जो सरकारी स्कूल हैं उनकी हालत काफी खराब है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने साथ दिया तो वहां के स्कूल ठीक हो गए. उन्होंने कहा कि यही कहने आया हूं कि अरविंद केजरीवाल को मौका दें तो गुजरात के स्कूल भी अच्छे हो जाएंगे.
मनीष सिसोदिया ने गुजरात के स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए प्लान होने का दावा किया और कहा कि हमने स्कूलों की मैपिंग कराई और ये प्लान बनाया है कि किस स्कूल की हालत कैसे सुधार सकते हैं. उन्होंने वादा किया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो कोई भी प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेगा.
बदहाल हैं 32 हजार सरकारी स्कूल
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि गुजरात के सरकारी स्कूलों में 53 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 48 हजार में 32 हजार स्कूलों की हालत काफी खराब है. मनीष सिसोदिया ने ये भी वादा किया कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो स्कूलों में रिक्त सभी पद पर नियुक्तियां की जाएंगी. अहमदाबाद, सूरत वडोदरा, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़ जैसे शहरों में शानदार स्कूल बनाए जाएंगे. हर चार किलोमीटर के दायरे में स्कूल बनाए जाएंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







