
गुजरात में पाकिस्तान का दुस्साहस, BSF के जवानों ने कच्छ के क्रीक बॉर्डर पर पाक नागरिक समेत 3 Boat पकड़ीं
AajTak
BSF के जवान सोमवार को 3 पाकिस्तानी नाव समेत एक पाकिस्तानी फिशरमैन पकड़ लिया. इस दौरान कुछ फिशरमैन भाग खड़े हुए. BSF ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई की.
गुजरात में एक बार फिर से पाकिस्तानी नागरिकों ने दुस्साहस किया है. बता दें कि कच्छ के क्रीक बॉर्डर में 3 पाकिस्तानी नाव समेत एक पाकिस्तानी फिशरमैन पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक BSF की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी नाव देखी. जवानों ने तत्काल प्रभाव से नाव को अपने कब्जे में ले लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










