
गुजरात में गणेश उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
जामनगर में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. 36 साल के प्रितेश रावल अपने दो बेटों संजय (16) और अंश (4) के साथ तालाब में डूब गए. नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने तीनों शव बरामद कर लिए. निगम ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष कुंड बनाया था और लोगों से उसका उपयोग करने की अपील की थी लेकिन लोग तालाब में विसर्जन के लिए चले गए थे.
गुजरात के जामनगर में गणेश चतुर्थी के मौके पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति और उसके दो बेटे तालाब में डूब गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रितेश रावल (36) और उसके बेटों संजय (16) और अंश (4) के रूप में हुई है. ये सभी जामनगर के रामेश्वर नगर इलाके के निवासी थे.
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर प्रितेश अपने बेटों के साथ तालाब पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था. विसर्जन के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके. घटना की सूचना मिलते ही जामनगर नगर निगम (JMC) की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए गए. स्थानीय पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
लोगों से विशेष कुंड के ही इस्तेमाल की अपील

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










