
गुजरात में केजरीवाल के वादे: किसानों को कर्जमाफी की गारंटी, इन मुद्दों पर भाजपा को घेरा
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले हर चुनाव में जनता को बेवकूफ बनाते हैं, आम आमदी पार्टी देश बदलना चाहती है. इसलिए आप सभी हमारा साथ दें. अगर हम आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरें तो हमें निकाल देना. इस दौरान उन्होंने पंजाब की मान सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हमारी सरकार बनते ही जीरो बिल आने लगे.
गुजरात के सियासी रण में नये-नये वादों और दावों का दौर जारी है. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 2 लाख रुपये तक का किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा. हमें पांच साल काम करने का मौका दें. हम किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे. जिसमें हम किसानों को दिन में भी बिजली देंगे. अभी तक यहां के किसानों को केवल रात में बिजली मिलती है. जमीनों को जो नया सर्वे हुआ है उसे हम रद्द करेंगे. हम जनता के साथ मिलकर काम करेंगे. अगर किसानों की फसल बर्बाद होती है तो 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा. नर्मदा बांध का पानी हम किसानों तक पहुंचाएंगे.
दोस्तों का दस लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ
अपने वादों और दावों के साथ केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता के टैक्स के पैसों से अपने अरबपति दोस्तों के कर्ज माफ किया है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि एक आदमी ने 8 हजार रुपये का कर्ज लिया. सरकार की मदद से उसको 300 करोड़ रुपये में छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने कारोबारी दोस्तों का दस लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है.
भाजपा ने 277 विधायकों को खरीदा
लोगों से सवाल करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप बताएं कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए या अरबपति दोस्तों का. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में विधायकों को खरीदकर सरकार बनाई गई है. अब तक भाजपा ने 277 विधायकों को खरीदा है. दिल्ली में भी इसी तरह की साजिश रची गई थी. जिसे नाकाम कर दिया.
हमारे पास भी श्रीकृष्ण हैं

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








