
गुजरात में कारोबारी की बीवी-बेटे सहित संदिग्ध मौत, अलग-अलग कमरों में मिले शव
AajTak
गुजरात के मोरबी शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक दंपत्ति और अपने 19 वर्षीय बेटे के साथ अपने ही घर में खुदकुशी कर ली. तीनों का शव उनके फ्लैट के अलग-अलग कमरों में पाया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गुजरात के मोरबी शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक दंपत्ति और अपने 19 वर्षीय बेटे के साथ अपने ही घर में खुदकुशी कर ली. तीनों का शव उनके फ्लैट के अलग-अलग कमरों में पाया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की जांच की जा रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोरबी शहर के रावापर रोड इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट के अलग-अलग कमरों में हरेश कंबर (57), उनकी पत्नी वर्षाबेन (55) और उनके बेटे हर्ष (19) के शव छत से लटके मिले. मृतक कंबर के भाई ने सुबह फ्लैट के बेडरूम, लिविंग रूम और किचन में शव देखने के बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस अधीक्षक (मोरबी) राहुल त्रिपाठी ने बताया कि हरेश कंबर एक व्यवसायी थे और शहर में उनका हार्डवेयर स्टोर था. प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. हालांकि, हम अन्य संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहे हैं. इस मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.
उस सुसाइड नोट में मृतक हरेश कंबर ने लिखा है कि उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके इस कदम का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है. अभी इसकी जांच की जा रही है. परिवार के एक परिचित के अनुसार, कंबर ने दो दिन पहले अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था. इसके बाद ऐसा कदम हैरान करता है.
बताते चलें कि बीते मई में गुजरात के राजकोट जिले में एक दंपति ने अपने बेटे के साथ खुदकुशी कर ली थी. उन तीनों का शव एक ऑटो रिक्शा में पाया गया था. ये घटना जिले के मोटा रामपर गांव की है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था. सुसाइड नोट से इससे पता चलता है कि परिवार आर्थिक संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था.
पुलिस ने बताया था कि एक बुजुर्ग दंपति और उनके बेटे ने जहर खाकर सुसाइड किया था. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था. मृतकों की पहचान कादर मुकासम (62), उनकी पत्नी फरीदाबेन (59) और उनके बेटे आशिक (35) के रूप में हुई थी. पुलिस ने बताया कि मृतक आशिक ऑटो रिक्शा चलाकर अपना घर चलाता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










