
गुजरात: पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर, दंपति की हुई मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती
AajTak
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. जिससे दंपति की मौत हो गई. जबकि तीनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. जिससे दंपति की मौत हो गई. जबकि बच्चों को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई. जबकि जहर खाने से दंपति के तीन बच्चे गंभीर हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना वडाली कस्बे में हुई. हालांकि, इस घटना के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
यह भी पढ़ें: सुसाइड के लिए खरीदी दवा पानी के फिल्टर में फेंकी... 100 से ज्यादा वर्कर बीमार, सूरत की डायमंड फैक्ट्री के मैनेजर का भांजा गिरफ्तार
वडाली थाने के अधिकारी ने बताया कि दंपति, उनके दो बेटों और एक बेटी को शनिवार सुबह उल्टी होने लगी. जिसके बाद कुछ पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाई और परिवार के पांच सदस्यों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया.
जहां से उन्हें दोपहर के समय हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बाद में दंपति की इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि वडाली थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और इस कदम के कारणों की जांच की जा रही है.
मृतकों की पहचान विनू सागर (42) और उनकी पत्नी कोकिलाबेन (40) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उनके बच्चे - 19 वर्षीय बेटी और 17 और 18 वर्षीय बेटे - उपचाराधीन हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










