
गुजरात दौरे का दूसरा दिन: PM मोदी आज मारुति सुजुकी की नई EV यूनिट का करेंगे उद्घाटन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे मारुति सुजुकी के प्लांट में नई EV यूनिट का उद्घाटन करेंगे. यूनिट के उद्घाटन के बाद इस प्लांट में आज से ही इस इलेक्ट्रिक वाहन के पहले बैच का उत्पादन शुरू हो जाएगा. PM कार्यालय का कहना है कि अब भारत सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में काम करेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, जहां वह आज अहमदाबाद के हंसलपुर में मारुति सुजुकी के प्लांट में कंपनी की नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) यूनिट का उद्घाटन करेंगे. ये कदम भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट पहुंचेंगे, जहां वह कंपनी की नई बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) यूनिट का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV 'ई विटारा' को लॉन्च करेगी. उद्घाटन के साथ ही इस प्लांट में आज से ही इस इलेक्ट्रिक वाहन के पहले बैच का उत्पादन शुरू हो जाएगा. 'ई विटारा' मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में पहली पेशकश होगी जो भारत के बढ़ते EV बाजार में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगी.
'तेजी से बढ़ रहा है गुजरात'
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के पहले दिन अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इसके योगदान की सराहना की थी.
उन्होंने कहा था, 'गुजरात मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.'
100 से ज्यादा देशों को निर्यात की जाएगी बैटरी

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










