
गुजरात चुनाव: BJP से कम, अपनों से ज्यादा लड़ रही कांग्रेस! इन नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर
AajTak
कांग्रेस के दो आदिवासी नेताओं ने अपने बेटों के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए बिगुल फूंक दिया है. एक नेता का कहना है कि अगर अभी उनका लड़का चुनाव नहीं लड़ेगा तो कब लड़ेगा. वहीं एक नेता ने दूसरे नेता को लेकर कहा है कि अब उनकी उम्र हो गई है, अब विधानसभा नहीं लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए.
गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी में नेताओं के बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं. कई नेता पार्टी छोड़ने का मूड बना चुके हैं. इसी बीच कांग्रेस के दो आदिवासी नेताओं ने अपने बेटों के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए बिगुल फूंक दिया है. मांग है कि उनके बेटों को टिकिट दिया जाए. इसके पीछे उनका तर्क है कि बेटे युवा हैं. अब चुनाव नही लड़ेंगे तो कब लडेंगे.
बेटों के लिए बगावत को तैयार माना जा रहा है कि चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर तो होनी है. लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं से ही जूझती दिख रही है. कांग्रेस के बड़े नेता अपने बेटों के लिए बगावत करने को भी तैयार हैं. गुजरात से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री नारायण राठवाने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह चुके हैं कि उनके बेटे को टिकट मिलनी चाहिए.
अब चुनाव नहीं लड़ूंगा- राठवा दूसरी ओर कांग्रेस के छोटा उदयपुर के विधायक और पूर्व मंत्री मोहन सिंह राठवा ने भी कह दिया है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. राठवा 11 बार विधायक रहे हैं. लेकिन कहा है कि उनके बेटे को टिकिट दिया जाए. उधर, गुजरात विधानसभा के विपक्ष के नेता सुखराम राठवा ने कहा है कि गुजरात के सभी 64 के 64 विधायक हैं. उन सभी को टिकट मिलनी चाहिए.
सुखराम राठवा की उम्र हो गई- राठवा इसके उलट सांसद नारण राठवा ने कहा है कि विपक्ष नेता सुखराम राठवा की उम्र हो चुकी है. उनको अब लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. गौरतलब है कि छोटा उदयपुर जिले के ये तीन राठवा आदिवासी नेता हैं. गुजरात की राजनीति में कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेता के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










