
गुजरात चुनाव: पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, 3 दिनों में 8 जनसभाएं
AajTak
पीएम मोदी 19 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. इन तीन दिनों में पीएम मोदी 8 रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले उनका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जानें पीएम मोदी किस क्षेत्र में कब रैली करेंगे.
जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है गुजरात चुनाव भी नजदीक आ रहा है. ऐसे में हर पार्टी चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश में लगी है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है कि अपने शीर्ष नेताओं को चुनावी मैदान में उतार कर फायदा उठाया जाए. इसीलिए पीएम मोदी गुजरात में 19 नवंबर से ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे.
पीएम मोदी 19 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. इन तीन दिनों में पीएम मोदी 8 रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले उनका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी किस क्षेत्र में कितनी रैलियां करेंगे...
तीन दिनों तक बैक टू बैक जनसभाएं
पीएम मोदी का चुनाव प्रचार अभियान दक्षिण गुजरात से शुरू होगा. सबसे पहले शनिवार शाम साढ़े सात बजे वलसाड़ में पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात को वहीं रुकेंगे. अगले दिन रविवार सुबह 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वरावल, धौराजी, अमरेली और बोटाड में चार चुनावी सभाएं होंगी. वरावल में सुबह ग्यारह बजे, धौराजी में पौने एक बजे, अमरेली में दोपहर ढाई बजे और बोटाड में शाम सवा छह बजे जन सभा होगी.
गांधी नगर में ठहरेंगे पीएम मोदी
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गांधी नगर आएंगे. वहां रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. अगले दिन यानी सोमवार पीएम मोदी फिर चुनाव अभियान पर निकलेंगे. सोमवार को पीएम की तीन चुनावी सभाएं होंगी. सबसे पहले दोपहर 12 बजे सुरेंद्र नगर में जनसभा होगी, फिर दोपहर दो बजे जंबुसार में और शाम चार बजे नवसारी में चुनावी सभा होगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









