
गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले हफ्ते, 51 नौकरशाहों के तबादले की रिपोर्ट आज भेजेगी सरकार!
AajTak
चुनाव आयोग ने बुधवार को गुजरात सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश दिया था कि हमारे पिछले आदेश के बावजूद अब तक अधिकारियों के तबादले क्यों नहीं किए गए? आयोग के पत्र के मुताबिक जो अफसर अपने गृह जिले में या फिर किसी भी जिले में तीन साल या इससे ज्यादा समय से तैनात हैं, उनका तबादला दूसरे जिलों में किया जाए.
गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है. चुनाव आयोग की कड़ी नाराजगी और सख्त रुख के बाद गुजरात सरकार उन 51 प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का भी तबादला करने के आदेश जारी कर रही है जो पिछले कई सालों से एक ही जिले में जमे बैठे हैं. इस संबंध में राज्य सरकार को आज शाम तक ये रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजनी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.
चुनाव आयोग ने बुधवार को गुजरात सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश दिया था कि हमारे पिछले आदेश के बावजूद अब तक अधिकारियों के तबादले क्यों नहीं किए गए? आयोग के पत्र के मुताबिक जो अफसर अपने गृह जिले में या फिर किसी भी जिले में तीन साल या इससे ज्यादा समय से तैनात हैं, उनका तबादला दूसरे जिलों में किया जाए. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ये एक तय प्रक्रिया है.
आदेश का पालन नहीं होने पर मांगा था जवाब
गुजरात सरकार ने आयोग के इस आदेश पर कोई कदम नहीं उठाया था, जिस पर आयोग ने नाराजगी जताई और रिमाइंडर चिट्ठी भेजी. साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था और पूछा था कि आखिर क्या वजह थी कि आयोग के आदेश का समय रहते अनुपालन नहीं किया गया?
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ लागू हो जाएगी आचार संहिता
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते में गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है. वैसे राजनीतिक पंडितों का भी यह अनुमान है कि गुजरात में प्रधानमंत्री का एक कार्यक्रम इस महीने के आखिर में होना है. हो सकता है कि इस परोक्ष कारण का निवारण होने के बाद ही चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करे. क्योंकि आयोग के ऐलान के बाद सरकार कोई और घोषणा नहीं कर सकती. चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. फिलहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, गुजरात सरकार को आज (गुरुवार) शाम तक सभी 51 अफसरों के तबादले की कार्य रिपोर्ट आयोग को भेजनी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










