
गुजरात चुनाव की घोषणा पांच नवंबर को होगी या आगे बढ़ेंगी तारीखें, जानें क्या है पूरा प्लान?
AajTak
मोरबी हादसे के बाद गुजरात में 2 नवंबर को राजकीय शोक है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक शोक दिवस के बाद कभी भी चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो जाएगा. इस सिलसिले में तीन या पांच नवंबर को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की प्रबल संभावना है. फिलहाल, आयोग के फैसले पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं.
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर सस्पेंस बरकरार है. मोरबी हादसे के बाद से चुनाव आयोग के गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि पांच नवंबर को घोषणा होगी या फिर कुछ और महीने के लिए चुनाव की तारीखें टाल दी जाएंगी? फिलहाल, आयोग के फैसले पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं. इससे पहले चुनाव आयोग ने गुजरात सरकार से सालों से एक ही जगह पर जमे अफसरों के तबादले की सूची तलब की थी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि आयोग 2 नवंबर तक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. बता दें कि मोरबी हादसे के बाद 2 नवंबर को गुजरात में राजकीय शोक है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक शोक दिवस के बाद कभी भी चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो जाएगा. इस सिलसिले में तीन या पांच नवंबर को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की प्रबल संभावना है.
हिमाचल के साथ चुनाव नतीजे घोषित करने का प्लान?
चुनाव आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होने के बाद अब ये आखिरी अड़चन भी दूर हो गई है. बाकी चुनावी तैयारियां समय से ही आगे बढ़ रही हैं, लेकिन बीच में अचानक मोरबी में हुए पुल हादसे के बाद फिर रोड़ा अटक गया. वहीं, हिमाचल प्रदेश के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं. कहा जा रहा है कि गुजरात के भी नतीजे साथ ही घोषित करने का प्लान है. लिहाजा, दो चरणों में मतदान दिसंबर के पहले हफ्ते में ही होगा.
दो चरणों में चुनाव कराए जाने की चर्चा
संभव है कि पहला चरण एक या दो दिसंबर और दूसरे चरण में चार या पांच दिसंबर को मतदान कराया जाए, इससे मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही हो जाएगी. आयोग की योजना है कि दक्षिणी गुजरात में शायद पहले चरण में ही मतदान करा लिया जाए.
तारीखों के ऐलान में बढ़ता जा रहा अंतर

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










