
गुजरात: गिर के जंगल में शेरनी ने शावकों को सिखाए बहते पानी में चलने के गुर, वीडियो देख हैरान हुए लोग
AajTak
गिर जंगल का एक अनोखा वीडियो वायरल है, जिसमें शेरनी बहते पानी के बीच अपने दो शावकों को रास्ता पार करना सिखाती दिखती है. यह दृश्य कमलेश्वर डैम के पास का है. वन अधिकारी डॉ. मोहन राम ने वीडियो की पुष्टि की है. शावक मुश्किल रास्ते में मां के पीछे चलते दिखाई देते हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
गिर के जंगल में शेरों के जीवन को नजदीक से देखने का मजा ही कुछ और है. जंगल का राजा अपने बच्चों को कैसे कठिन रास्तों पर चलना सिखाता है, इसका एक रोमांचक और दुर्लभ वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में शेरनी अपने दो छोटे शावकों को बहते पानी में रास्ता पार करने की तालीम देती नजर आ रही है.
वन अधिकारी डॉ. मोहन राम ने इस वीडियो की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह वीडियो गिर फॉरेस्ट के कमलेश्वर डैम के पास का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी बहते झरने के बीच अपने शावकों को आगे बढ़ने का तरीका सिखा रही है. सामने तेज बहाव है, लेकिन शेरनी आराम से पानी में उतरती है और शावकों को बताती हुई आगे बढ़ती है कि इस मुश्किल रास्ते को कैसे पार करना है.
शेरनी अपने शावकों के साथ धूमती दिखी
दो छोटे शावक भी मां के पीछे-पीछे चलते हुए पानी में उतरते हैं. पानी कभी-कभी उनके गले तक पहुंच जाता है, जिस कारण वे थोड़ी देर रुकते हैं, लेकिन फिर हिम्मत जुटाकर मां के पीछे चल पड़ते हैं. शेरनी बार-बार मुड़कर अपने बच्चों को देखती है, जैसे वह यह सुनिश्चित कर रही हो कि उसके शावक सुरक्षित हैं. जब दोनों शावक पानी पार कर लेते हैं, तो उनके चेहरे पर रोमांच और साहस साफ दिखाई देता है.
गिर जंगल का यह दृश्य लोगों को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि ऐसे पल रोज देखने को नहीं मिलते. इन क्षणों को कैमरे में कैद करना भी बहुत मुश्किल होता है. जिसने भी यह वीडियो बनाया है, वह भी इस अद्भुत दृश्य को देखकर जरूर अभिभूत हुआ होगा.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









