
'गुजरात के 10 कांग्रेस MLA पर BJP की नजर...स्वस्थ रहें, सतर्क रहें', कांग्रेस नेता ने किया आगाह
AajTak
राजस्थान के विधायक संयम लोढ़ा ने गुजरात कांग्रेस को लेकर एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा कांग्रेस के 10 विधायको पर डोरे डाल रही है. स्वस्थ रहें, सतर्क रहें.
गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टियों में उठापटक जारी है. ऐसे में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार और सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर गुजरात कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है. लिहाजा उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस आलाकमान व गुजरात प्रभारी रघु शर्मा को आगाह किया है.
बता दें कि राजस्थान के सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट किया है कि गुजरात कांग्रेस के 10 विधायकों पर भारतीय जनता पार्टी की नजर है, भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती है. स्वस्थ रहें, सतर्क रहें.
#गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा कांग्रेस के दस विधायको पर डोरे डाल रही है। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें।#GujaratElection2022 @RahulGandhi @priyankagandhi @INCIndia @INCGujarat
विधायक लोढ़ा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी टैग किया है, साथ ही गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा को इस बात से अवगत कराया है. इससे पहले गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता जयराजसिंह परमार ने ऐसा ट्वीट था.
जयराजसिंह परमार ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'आज मेहसाणा राजपद से मां बहुचर के आशीर्वाद से… शुरुआत बहुचराज़ी से… किसको फिक्र है कि 'कबीले' का क्या होगा..! सब इसी बात पर लड़ते है कि 'सरदार' कौन होगा..!!'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







