
'गुजरात के दो जज पहले से हैं, तीसरे भी...', कॉलेजियम की सिफारिश पर बी वी नागरत्ना ने दिया डिसेंट नोट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश को लेकर गंभीर मतभेद उभरे हैं. कॉलेजियम के पांच सदस्यों में से एक जस्टिस बी.वी. नागरथना ने इस सिफारिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट के पहले से दो जज मौजूद हैं, अब उनकी नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में गुजरात के तीन जज हो जाएंगे, क्योंकि वह पटना से पहले गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश को लेकर मतभेद उभरकर सामने आए हैं. कॉलेजियम के पांच सदस्यों में से एक जस्टिस बी वी नागरत्ना ने इस सिफारिश पर असहमति जताई है.
उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही गुजरात हाईकोर्ट से दो जज, जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस एन.वी. अंजरिया मौजूद हैं और तीसरे जज की नियुक्ति से क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ सकता है. इस असहमति के कारण जस्टिस पंचोली की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति का मामला अनिश्चितता के घेरे में आ गया है.
कॉलेजियम ने की पंचोली की नियुक्ति की सिफारिश
वहीं, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की. इस पर कोलेजियम के एक सदस्य ने अपनी असहमति जताई है. उनका कहा है कि ये न्याय प्रशासन के लिए समुचित कदम नहीं होगा और इससे गलत परंपरा की नींव पड़ेगी. हालांकि, कॉलेजियम ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश सरकार को भेज दी है. ये सिफारिश सुप्रीम कोर्ट में दो रिक्तियों को भरने के लिए की गई थी, ताकि कोर्ट अपनी पूर्ण स्वीकृत संख्या 34 जजों के साथ कार्य कर सके.
बीवी नागरत्ना ने दिया डिसेंट नोट
सूत्रों की माने तो बहुमत के इस निर्णय पर जस्टिस बी वी नागरत्ना ने कड़ा असहमति नोट दर्ज किया है. उन्होंने अपने असहमति नोट में लिखा कि जस्टिस पंचोली की नियुक्ति न सिर्फ न्याय प्रशासन के लिए ‘उल्टा असर’ करेगी, बल्कि कॉलेजियम सिस्टम की विश्वसनीयता भी सवालों के कटघरे में होगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










