
गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर अरविंद केजरीवाल, बोले- राजकोट में AAP का होगा अगला मेयर
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में राजकोट के लोगों ने AAP पर भरोसा कर 18 प्रतिशत वोट दिया था और आज यह भरोसा पहले से अधिक मजबूत हुआ है. उन्होंने राज्य में प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधा.
गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राजकोट में कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठक की. उन्होंने दावा किया कि राजकोट नगर निगम का अगला मेयर आम आदमी पार्टी का होगा. केजरीवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में राजकोट के लोगों ने AAP पर भरोसा कर 18 प्रतिशत वोट दिया था और आज यह भरोसा पहले से अधिक मजबूत हुआ है.
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 30 साल के शासन के बाद भाजपा ने गुजरात की हालत खराब कर दी है. उन्होंने कहा, “सिंगापुर 30 साल में विकसित देश बन गया, लेकिन भाजपा ने 30 साल में गुजरात का बेड़ा गर्क कर दिया. अब गुजरात में जनता की सरकार बनेगी, लोग जो कहेंगे, वही काम होगा.”
बैठक में उन्होंने किसानों के खिलाफ हाल में हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया. उनके मुताबिक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के 88 बच्चों को गिरफ्तार कर कड़ी धाराएं और झूठे केस लगाए गए. उन्होंने कहा, “गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती है. अंग्रेजों ने भी सोचा था कि कोई उन्हें नहीं हरा सकता, लेकिन इस धरती ने उन्हें भगा दिया. भाजपा भी दो साल बाद इसी तरह जाएगी.”
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 88 में से 42 किसानों को जमानत मिल गई है जबकि 46 अभी जेल में हैं. केजरीवाल के अनुसार, जेल में बंद किसानों को पहले 24 घंटे पीने के पानी और भोजन तक से वंचित रखा गया और बुरी तरह पीटा गया. उन्होंने कहा कि इस दमन ने किसानों को तोड़ने के बजाय उन्हें पहले से अधिक एकजुट कर दिया.
केजरीवाल ने राज्य में प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में सड़कें टूटी हुई हैं, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था ठप है और नशा खुलेआम बिक रहा है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे खिलाफ भी झूठे केस दर्ज किए गए, मुझे सौ बार जेल भेज दें, लेकिन मैं देश के लिए जान देने को तैयार हूं.”

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









