
गुजरात: कक्षा 9 के छात्र को टीचर ने जड़े 7 थप्पड़, फिर पूछा जलन हो रही है ना ?
AajTak
गुजरात के नवसारी के भक्ताश्रम इंग्लिश मीडियम स्कूल में फिजिक्स शिक्षक जयदीप शाह ने कक्षा 9 के एक छात्र को क्लास में हल्की मस्ती को लेकर लगातार सात थप्पड़ मार दिए, जिससे उसके गाल लाल हो गए और सूजन आ गई. छात्र का उपचार सिविल अस्पताल में हुआ. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के सामने विरोध जताया, हालांकि पुलिस शिकायत नहीं की. स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षक को फटकार लगाई और ऐसी घटना दोबारा न होने का आश्वासन दिया.
गुजरात के नवसारी के भक्ताश्रम इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 9 के छात्र के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि फिजिक्स शिक्षक जयदीप शाह ने छात्र को लगातार सात थप्पड़ मारे, जिसके बाद उसके गाल लाल हो गए और उंगलियों के निशान पड़ गए.
कक्षा में हल्की मस्ती बनी मारपीट की वजह पीड़ित छात्र के अनुसार, क्लासरूम में दो छात्रों के बीच बेंच आगे-पीछे खिसकाने को लेकर हल्की नोकझोंक हुई थी. एक छात्र नीचे गिर गया और दोनों हंसते हुए अपनी जगह बैठ गए. लेकिन शिक्षक जयदीप शाह ने इस मस्ती को गंभीरता से लेते हुए एक छात्र को गाल पर लगातार थप्पड़ जड़ दिए.
चेहरा धोने भेजा, फिर पूछा-'जलन हो रही है ना?' मारपीट के बाद शिक्षक ने छात्र को चेहरा धोने भेजा. जब वह वापस लौटा, तो शिक्षक ने पूछा- 'जलन हो रही है ना?' छात्र ने दर्द की वजह से 'हां' कहा. गाल पर सूजन और तेज दर्द के कारण छात्र को नवसारी सिविल अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा.
माता-पिता ने दर्ज कराया विरोध, पुलिस शिकायत नहीं छात्र के परिजनों ने इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के सामने शिक्षक के खिलाफ कड़ा विरोध जताया.
स्कूल प्रशासन ने लगाई फटकार स्कूल के प्रधानाचार्य परिमल पटेल ने शिक्षक को बुलाकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि बच्चों की क्लास में हुई मस्ती देखकर शिक्षक को लगा कि इससे किसी को चोट लग सकती है और पढ़ाई पर ध्यान नहीं रहेगा, इसलिए उन्होंने छात्र के भले के लिए थप्पड़ मारे. परिजनों के विरोध के बाद स्कूल ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. स्कूल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








