
गुजरात: आचार संहिता भंग की 10,000 शिकायत, सोना-चांदी, शराब और ड्रग्स समेत 86.82 करोड़ के सामान जब्त
AajTak
चुनाव आयोग को आचार संहिता भंग की 10,000 शिकायत मिली. सबसे ज्यादा पोर्टल पर EVM की 6000, एप्लीकेशन के माध्यम से 1600 समेत मीडिया, राजनीतिक पक्ष, पंच से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गई है. गुजरात में चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर रहने वाले 4 लाख कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी.
गुजरात लोकसभा के चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को आचार संहिता भंग की अन तक 10,000 शिकायत मिली. चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने सोना, शराब और ड्रग्स समेत 86.82 करोड की चीजें जब्त की हैं.
फ्लाइंग स्क्वाड ने 86.82 करोड के सामान जब्त की गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीट और विधानसभा की 5 सीट पर उप - चुनाव के लिए 7 मई को वोटिंग होगी. जिसके लिए 19 अप्रैल तक कैंडिडेट्स को अपना नामांकन दाखिल करना है. ऐसे में चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव खर्च के नियंत्रण के लिए गुजरात में 756 फ्लाइंग स्क्वाड की मदद से अभी तक 27.50 करोड़ की कीमत का 45 किलो से अधिक सोना, चांदी, 6.54 करोड़ कैश, 12 करोड़ की कीमत की शराब, 1.75 करोड़ नशाकारक द्रव्य, कार, टू व्हीलर समेत 39 करोड़ की चीजों को जब्त किया गया है.
चुनाव आयोग को आचार संहिता भंग की 10,000 शिकायत मिली. सबसे ज्यादा पोर्टल पर EVM की 6000, एप्लीकेशन के माध्यम से 1600 समेत मीडिया, राजनीतिक पक्ष, पंच से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गई है. गुजरात में चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर रहने वाले 4 लाख कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी. ट्रेनिंग सेंटर पर ही कर्मचारियों के लिए वोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. तो गुजरात में 85 साल से अधिक आयु के 4.19 लाख मतदाता और 3.75 लाख दिव्यांग मतदाता अपने घर से वोट कर सके इसलिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
अहमदाबाद शहर के DCP कंट्रोल कोमल व्यास ने कहा, 16 मार्च से 13 अप्रैल के दौरान विभिन्न अपराधों में फरार 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 34 साल से फरार दो आरोपी और 20 साल से फरार 8 आरोपी शामिल है. अहमदाबाद शहर में ड्राइव 23 अप्रैल तक जारी रहेगी. अहमदाबाद में 84 चेक पोस्ट बनायी गई है. 12,718 लिटर देशी शराब, 17,850 अंग्रेज़ी शराब की बोतल समेत 78,220 रुपए कैश जब्त किए गए हैं. अहमदाबाद शहर में 5134 लाइसेंस वाले हथियार में से 4002 हथियार जमा किए गए है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










