
गुजरात: अमरेली में शेरनी का आतंक! 15 दिन में ली दो बच्चों की जान, ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ा गया
AajTak
गुजरात के अमरेली जिले में 15 दिन में शेरनी के हमले की दूसरी घटना से लोग सहम गए. यहां जाफराबाद के खालसा कंथारिया गांव में शेरनी एक 7 साल की बच्ची को उठा ले गई. अब शेरनी को ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ा गया है.
गुजरात के अमरेली जिले में 15 दिन में शेरनी के हमले की दूसरी घटना से लोग सहम गए. यहां जाफराबाद के खालसा कंथारिया गांव में शेरनी एक 7 साल की बच्ची को उठा ले गई. घटना के बाद 4 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार शेरनी को पिंजरे में कैद किया. बता दें कि 15 दिन पहले जाफराबाद के जिकादरी गांव में 5 साल के बच्चे को शेरनी ने मार डाला था.
अब ताजा हमले के बाद वन विभाग और गांव वालों ने 7 साल की बच्ची कीर्ति को ढूंढने की कोशिश की जिसमें उसके शरीर के कुछ भाग मिले.
डीसीएफ जयन पटेल ने बताया कि जैसी ही हमें गांव वालों ने जानकारी दी उसके बाद अलग -अलग टीम बनाकर शेरनी का मेगा सर्च ओपरेशन किया गया. 4 घंटे की महेनत के बाद शेरनी को ट्रेंक्यूलाइज करके पकड़ा गया. शेरनी शिकार के बाद घनी झाड़ियों में छूपी हुई थी जिसकी वजह से उसे ट्रेंक्युलाइज करने में वक्त लगा. 3 पशु चिकित्सकों की टीम की सहायता से आखिरकार उसे पकड़ा गया. क्या शेरनी मानवभक्षी हो गई है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी हमने सारे सेम्पल ले लिए हैं और जांच के लिए भेजे है उसके बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा.
इससे पहले 22 अक्टुबर को जाफराबाद तहसील के नवी जिकादरी गांव में देर रात को शेरनी 5 साल के बच्चे को उठा ले गई थी और नोंच डाला था. आम तौर पर अमरेली जिलें में शेरों की तादाद बढ़ी है और वह गांवो में भी आते हैं पर पशुओं का शिकार करते है. इंसानों पर हुई हमले की घटनाए चिंता का विषय बनी हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










