
गुजराती नाम, सयाना काम और चोखा दाम... वो 'फॉर्मूला' जिसके बल पर दुनिया भर में हिट हैं गुजराती!
AajTak
भोजन और जुबान में समान रूप से मीठा मिलाने वाले गुजराती अक्सर अपने नाम में भाई लगाते हैं. इस भाईपने से एक हंबल (Humble) माणूस की तस्वीर निकलती है. कभी सफारी सूट, तो कभी कोर्ट पैंट में ये सेठ दिखता तो दिल्ली के खारी बावली के दूसरे व्यापारियों की तरह ही है, लेकिन इसका बिजनेस माइंड बड़े-बड़े बिजनेस स्कूल के पास आउट को मात देता है.
रोकड़े वाला गुजरात, हाई सोशल कैपिटल के दम पर इतराने वाला गुजरात, वेस्टर्न ड्रीम के पीछे भागने वाला गुजरात, गांधी, पटेल और जिन्ना की जन्मभूमि वाला गुजरात एक बार फिर से अपना नेतृत्व चुनने के लिए कशमकश के दौर से गुजर रहा है. 2002 के बाद इस राज्य के गवर्नेंस और तरक्की को बीजेपी ने ब्रॉन्ड में बदल दिया और नाम दिया गुजरात मॉडल. मोरबी हादसे के साये में एक बार फिर से इस मॉडल की परीक्षा होनी है. परीक्षा का सवाल यह है कि मोदी के इस बहुचर्चित मॉडल में वोट खींचने की कितनी ताकत शेष रह गई है?
गुजरात भारत का ठीकठाक आर्थिक हैसियत वाला राज्य है. यहां आम तौर पर रोजी-रोटी की समस्या नहीं है. टेक्सटाइल, पेट्रोलियम, मेडिसिन, मिल्क, पोर्ट, शिप, डायमंड, शेयर जैसे बिजनेस ने गुजरात को इतना दिया है कि ये राज्य न सिर्फ खुद समृद्ध हुआ है बल्कि बिहार, झारखंड और यूपी के युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराया है.
भोजन और जुबान में एक समान मीठा
बिजनेस और मुनाफा वो शब्द है जिस हर युवा और महात्वाकांक्षी गुजराती हवा-पानी की तरह रोजाना अपनी जिंदगी में लेता है. अद्भुत धैर्य, मार्केट को ताड़ लेने की क्षमता, भोजन और जुबान में एक समान मीठा डालने वाले, शान-शौकत से ठीक-ठाक दूरी रखने वाले, रिस्क लेने वाले, फैसला लेने वाले, मितव्ययी, सयाने, चतुर और गुजराती की माटी से कनेक्ट ये कुछ ऐसे गुण हैं जिसके दम पर गुजरातियों ने कई बिजनेस को अपनी मुट्ठी में किया हुआ है.
सिर्फ अंबानी और अडानी ही नहीं अजीम प्रेम जी, करसन पटेल, दिलीप सांघवी जैसे उद्योगपति इस लिस्ट में शामिल हैं. अगर ब्रांड की बात करें तो रिलायंस अडानी और विप्रो के अलावा निरमा, सिम्फनी, पार्ले, एशियन पेंट ये सभी कंपनियां गुजरात की है.
मारवाड़ी से खरीदकर जो सिंधी को बेच डाले... वो सौदागर गुजराती

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










