
गुजरातः PM मोदी के दौरे से पहले कच्छ के मधापार में हिंसा, युवक की हत्या के बाद धार्मिक स्थल और दुकानों में तोड़फोड़
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. इससे पहले भुज के मधापार में हिंसा की घटना सामने आई है. दरअसल एक समुदाय के लोगों ने रबारी समुदाय के एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक समुदाय के धार्मिक स्थल और दुकानों में तोड़फोड़ कर दी. हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार (आज) से दो दिन के गुजरात दौरे से पहले कच्छ के भुज कस्बे के मधापार गांव में हिंसा का मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई. जानकारी के मुताबिक दूध की फेरी करने वाले युवक परेश राबारी की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक़ आपसी रंजिश के चलते युवक पर बाजार में हमला किया गया. घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए भुज स्थित एक अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक भुज के बाहरी इलाके मधापार के रबारी समुदाय के लोग परेश रबारी की हत्या से भड़क गए. युवक के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद गुस्साई भीड़ ने दुकानों और धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की. हालांकि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया. कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. इस बारे में फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बता सकते.
पुलिस के मुताबिक हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल भेजा गया. मौके पर एसपी, डिप्टी एसपी समेत बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात हैं. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं, पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है. हर गतिविधि को बारीकी से नोट किया जा रहा है.
इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफ़वाहों से दूर रहें. इसके साथ ही दोनों गुटों की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. दरअसल, भूकंप पीड़ितों की याद में बनाए गए 'स्मृति वन' स्मारक से मधापार सिर्फ चार किलोमीटर दूर है, जिसका उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
ये भी देखें

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











