
गुंबद वाले बस स्टॉप को BJP सांसद ने बताया मस्जिद, चेतावनी दी- 4 दिन में नहीं गिरा तो बुलडोजर से तोड़ दूंगा
AajTak
BJP MP Pratap Simha Statement: कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर बने गुंबद वाले बस स्टॉप पर बुलडोजर चलाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने बस स्टॉप की संरचना को मस्जिद जैसा बताया है.
कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा (BJP MP Pratap Simha) ने एक नए बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने मैसूर-ऊटी रोड पर बने एक बस स्टॉप को गिराने की चेतावनी दी है. सांसद का कहना है कि बस स्टॉप पर तीन गुंबद बने हुए हैं जिससे वह किसी मस्जिद की तरह दिखता है.
बीजेपी सांसद सिम्हा ने कहा, ''मैंने सोशल मीडिया पर इस बस स्टॉप को देखा है. बस स्टॉप गुंबद की तरह ही है, बीच में बड़ा और अगल-बगल छोटे गुंबद. वह सिर्फ मस्जिद ही है. मैंने इंजीनियरों से कहा है कि वे तीन-चार दिनों में ढांचे को ध्वस्त कर दें. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लोकर खुद इसे गिरा दूंगा.''
इस बीच, भाजपा सांसद के इस बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है. कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख सलीम अहमद का कहना है कि मैसूर के सांसद का यह मूर्खतापूर्ण बयान है. क्या वह उन सरकारी दफ्तरों को भी गिरा देंगे जिनमें गुंबद बने हैं?
पत्रकार से राजनेता बने सिम्हा पहले भी विवादों में रह चुके हैं. कर्नाटक में 2015 में शुरू हुए टीपू सुल्तान जयंती समारोह को लेकर तत्कालीन सरकार के खिलाफ मुखर थे. इसको लेकर बीजेपी सांसद ने तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी किए थे.
बता दें कि प्रताप सिम्हा कर्नाटक की मैसूर-कोडागु लोकसभा सीट से दूसरी बार के सांसद हैं. उन्होंने 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार को 1.39 लाख वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी. साथ ही वह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में 5 लाख से अधिक वोट हासिल करने वाले मैसूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में एकमात्र उम्मीदवार हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










