
'गुंडा बैंक पर पूर्ण रोक, राज्यभर में लगेंगे AI कैमरे...', सम्राट चौधरी का अपराध के ख़िलाफ़ कड़ा संदेश
AajTak
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में चल रहे अवैध गुंडा बैंक पूरी तरह बंद होंगे. उन्होंने सूदखोरी और मनमाना ब्याज वसूलने वाली इस व्यवस्था को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता बताया.
बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में सालों से चल रहे अवैध गुंडा बैंक का पूरी तरह अंत किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि जिन लोगों ने सूद पर पैसा देकर मनमाना ब्याज वसूला, लोगों को जमीन गिरवी रखने को मजबूर किया और डर का माहौल बनाया, अब ऐसी व्यवस्था को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार में अब वही बैंक चलेंगे जिन्हें RBI ने मंजूरी दी है.
सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार का फोकस सिर्फ अवैध उधारी पर रोक नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर भी है. उन्होंने कहा कि राज्यभर में बड़े पैमाने पर AI आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पहले से मजबूत होगी.
उन्होंने बताया कि जेलों में 10 हजार से ज्यादा कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि शहरों, रेलवे जंक्शनों, चौक–चौराहों और पंचायत क्षेत्रों के मुख्य रास्तों पर कैमरे अनिवार्य किए जाएंगे. यह व्यवस्था न सिर्फ अपराध रोकने में मदद करेगी, बल्कि पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने में भी सहायक होगी.
पटना के सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने आशु सहायक अवर निरीक्षक पद के चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से सरकारी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं. 2005–2020 के बीच 7.5 लाख से अधिक नियुक्तियां हुईं और पिछले पांच साल में 11.5 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली. उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में भी तेजी से भर्ती हो रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार में 'सम्राट' इफेक्ट, 26 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू
चौधरी ने कहा कि इस साल 21,391 सिपाहियों की नियुक्ति की जा रही है और उनका प्रशिक्षण जारी है. 19,838 पदों के लिए लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और शारीरिक परीक्षा इसी माह शुरू होगी. मार्च 2026 तक चयन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अवर निरीक्षक के 1218 पदाधिकारियों का प्रशिक्षण राजगीर में लगभग पूरा है, जबकि 1799 पदों के लिए विज्ञापन जारी है. चालक सिपाही के 4300 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






