
गीजर बना दो बड़े हादसों की वजह, मुंबई और गाजियाबाद में दो कपल की मौत
AajTak
होली के गाजियाबाद औऱ मुंबई से दो ऐसी खबरें सामने आई हैं जहां गीजर चार लोगों की मौत की वजह बना. मुंबई में जहां एक नव विवाहित जोड़े की बाथरूम गीजर गैस लीक होने से मौत हो गई तो, वहीं गाजियाबाद में भी गीजर गैस लीक होने से पति-पत्नी अकाल मौत के मुंह में समा गए.
मुंबई और गाजियाबाद से दो ऐसे मामले सामने आए हैं जहां गीजर गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई है. गाजियाबाद में जहां गीजर गैस लीकेज से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं मुबंई में भी गीजर गैस लीक से एक नवविवाहित जोड़े की दम घुटने से मौत हो गई. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही जगहों पर घर के बाथरूम लगा गीजर जानलेवा बन गया और गीजर से गैस रिसाव होने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मुंबई का मामला दीपक शाह (40 साल) और टिना शाह (35 साल) मुंबई के घाटकोपर स्थित कुकरेजा टावर में किराए पर रहते थे. होली के दिन घर के बाथरूम में लगे गीजर की गैस लीक होने के बाद दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रजवाड़ी अस्पताल में भेज दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी उस समय मिली जब शाह के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी कि दोनों ना ही घर का दरवाजा खोल रहे हैं ना ही फोन का जवाब दे रहे हैं. पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से घर का दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं. तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
गाजियाबाद में भी दंपत्ति की मौत मुंबई की तरह गाजियाबाद में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. मुरादनगर के अग्रसेन विहार में बुधवार को गीजर से गैस लीक होने से एक दंपति की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली मनाने के बाद दीपक (40 साल) और शिल्पी (36 साल) नहाने गए और गैस गीजर चालू कर दिया. इस दौरान दोनों ने लीकेज लीकेज पर ध्यान नहीं दिया. काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो बच्चों ने बाथरूम का दरवाजा खोला जहां वह बेहोश पड़े थे. दंपति को तुरंत गाजियाबाद शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
क्या होती है गीजर गैस लीक सर्दियों में अक्सर लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं. पिछले कुछ दिनों से गीजर गैस में रिसाव से मौत की कई खबरे सामने आई हैं. ये खबरें एक सबक भी हैं कि आखिर कैसे एक छोटी सी चूक जानलेवा बन सकती है. अगर बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं है तो, जब भी आप बाल्टी में गरम पानी भर रहे हों तो बाथरूम का दरवाजा खुला रखें. अक्सर बाथरूम में दो प्रकार के गीजर लगे रहते हैं जिनमें एक होता है गैस सिलेंडर से चलने वाला, तो दूसरा होता है बिजली से चलने वाला. अगर आपने भी घर में गीजर लगवा रखा है तो सावधानी जरूर बरतें.
रखें इन बातों का ध्यान गैस सिलेंडर से चलने वाले गीजर में गैस रिसाव होने के बाद धमाका होने के आसार रहते हैं तो इलेक्ट्रिक गीजर को लंबे समय तक खुला छोड़ देने से ब्वॉयलर फटने की संभावना रहती है. गैस गीजर में कार्बन मोनोऑक्साइड बनता है और अगर आपके बाथरूम में प्रॉपर वेटिंलेशन नहीं है तो आदमी का दम घुट सकता है. वहीं इलेक्ट्रिकल गीजर लंबे समय तक खुला छोड़ने पर ब्वॉयलर पर दवाब पड़ सकता है और ज्यादा गर्म होने से लीकेज होने की संभावना रहती है. इसके अलावा, अगर गीजर ज्यादा पुराना हो तो उसे अपने इलेक्ट्रिशियन से चैक करवा लें कि कहीं क्वायल जल तो नहीं गई है या कोई लीकेज तो नहीं है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








