
गिरफ्तारी और नोटिस से क्या होगा? 7 प्वाइंट्स में समझें पाबंदियों के बाद क्यों हो रहे एसिड अटैक
AajTak
एसिड हमलों के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और बेचने वाले को नोटिस देने से क्या पुलिस की जवाबदेही खत्म हो जाती है. क्या इस तरह से एसिड हमलों को रोका जा सकता है. इस खबर में जानिए क्यों नहीं थमते हैं एसिड हमलों के केस, कितने आरोपियों को होती है सजा, कितनी हो सकती है सजा और कितना खतरनाक है एसिड.
सिरफिरे आशिकों ने 'तेजाब' को हथियार बना लिया है. दिल्ली में बुधवार एसिड अटैक का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. द्वारका में दोस्ती टूटने पर न केवल तेजाब से हमला हुआ, बल्कि पुलिस को भटकाने के लिए अलग थ्योरी भी गढ़ी गई.
वहीं, एसिड अटैक का शिकार हुई लड़की जिंदगी के लिए सफदरजंग अस्पताल में जंग लड़ रही है. एक्शन के नाम पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही एसिड बेचने के लिए फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा गया है.
मगर, सवाल ये है कि तमाम पाबंदियों के बाद भी ऐसे घटनाएं क्यों नहीं रूक रही हैं? शिकार होती लड़कियों पर क्या गुजरेगी? Aajtak.in की इस एक्सक्लूसिव खबर में 7 प्वाइंट में जानिए कहां और कितने में मिल रहा है एसिड, कितना नुकसान करता है, त्वचा की कौन सी परत जलाता है, सरकार ने क्या गाइडलाइंस जारी की हैं, कितने आरोपियों को होती ऐसा मामलों में सजा और ऑनलाइन कंपनियों का इस पर क्या है जवाब…
1.) 194 रुपए में ऑनलाइन बिकता है जानलेवा तेजाब
दिल्ली में हुई दिल दहला देने वाले एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता चला है कि आरोपी ने फ्लिपकार्ट से तेजाब खरीदा था. मामले में आगे की जांच की जा रही है. ऑनलाइन के इस डिजिटल युग में हर काम आपके फिंगर टिप पे होता है, उसका साइड इफेक्ट भी साथ जुड़ा है.
ऑनलाइन कॉमर्शियल साइट पर जानलेवा तेजाब 100 रुपए से भी कम खर्च में मिल जाएगा. जैसे के अगर आप किसी ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं, तो असनी से आपको हर रेंज की एसिड की बोतल मिल जाएगी. कुछ मशहूर वेब पोर्टल पर एसिड की आधा लीटर की बोतल 190-210 रुपए में असानी से मिल जाती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










