
गाली देना युवक को पड़ा महंगा, जान गंवाकर चुकानी पड़ी कीमत, 4 आरोपियों ने युवक की चाकू मारकर की नृशंस हत्या
AajTak
Crime News: आरोपी शिब्बू अपनी मां को दी गाली का बदला लेना चाहता था. बीती रात योगेश मेहरा और आरोपियों का आमना-सामना गाली गलौज से शुरू हुआ. इसके बाद बाइक सवार युवकों ने योगेश पर चाकू से हमला कर दिया.
MP News: नर्मदापुरम जिले के इटारसी में एक युवक को गाली देना महंगा पड़ गया. बीती रात चार बदमाशों ने युवक की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी और शव को पास ही बनी नाली में फेंक दिया. मृतक का नाम योगेश मेहरा बताया जा रहा है
बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करने वाला योगेश ने दो दिन पहले आरोपी शुभम उर्फ शिब्बू आसरे की मां को गाली दी थी. आरोपी शिब्बू अपनी मां को दी गाली का बदला लेना चाहता था. बीती रात योगेश मेहरा और आरोपियों का आमना-सामना गाली गलौज से शुरू हुआ. इसके बाद बाइक सवार युवकों ने योगेश पर चाकू से हमला कर दिया. कमर के नीचे लगे चाकू से गहरे जख्म और शरीर से अत्यधिक ब्लड बह जाने से योगेश की मौत हो गई.
घटना की जानकारी लगते ही इटारसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना में चार आरोपी बताई जा रहे हैं. जिसमें शुभम उर्फ शिब्बू आसरे, नईम मुसलमान, टीपू सुल्तान और शेख रहीम उर्फ कोटा सभी निवासी इटारसी के बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.
इटारसी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10:00 की है. योगेश और शिब्बू का आपस में झगड़ा हुआ था. योगेश ने दो दिन पहले शिब्बू की मां को गाली दी थी. इस पर से कल रात को शिब्बू ने तीन साथियों के साथ मिलकर योगेश की चाकू मार कर हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक कर भाग गए थे. जिसको बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित हो गया है.
चारों आरोपियों के खिलाफ 302 का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. आरोपी नामजद है. मृतक रेलवे में वेंडर है और बाकी लोग भी छोटे-मोटे काम करते हैं. आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड छाटा जा रहा है. यदि उनके रिकॉर्ड होंगे तो जमानत निरस्ती की भी कार्रवाई की जाएगी. सभी आरोपी लोकल नाल मोहल्ले के हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










