
गालीकांड पर लाठीयुद्ध... PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हंगामा
AajTak
कांग्रेस नेताओं ने आज तक से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और लाठियां बरसाईं. कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और ईंट-पत्थर भी चलाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजद और कांग्रेस की संयुक्त रैली में अपशब्द कहे जाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया.
कांग्रेस नेताओं ने आज तक से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और लाठियां बरसाईं. कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और ईंट पत्थर भी चलाए. इसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं. एक कार्यकर्ता का सिर फट गया. भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की.
इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय 'सदाकत आश्रम' में तोड़फोड़ की. उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का गेट जबरदस्ती खोल दिया और अंदर घुस गए. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका प्रतिरोध किया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं. दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट और पत्थर भी बरसाए गए.
#WATCH | Patna, Bihar: BJP and Congress workers clash as the former staged a protest against the latter in front of the Congress office. pic.twitter.com/p1tt2bytzD
स्थिति को संभालने के लिए पटना पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौके से हटाकर स्थिति पर काबू पाया. बता दें कि दरभंगा में बुधवार (27 अगस्त) को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के लिए मंच से अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, इस दौरान राहुल या तेजस्वी स्टेज पर मौजूद नहीं थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायर है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








