
गार्ड को मारी गोली, फिर तोड़ी बंदूक... हथियार की दम पर बैंक में साढ़े 27 लाख की लूट
AajTak
बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है. एक बदमाश बैग लिए लॉकर रूम में खड़ा हुआ है. रूम के बाहर और भी बदमाश हैं और उनके हाथ में बंदूकें हैं. बैंककर्मी लॉकर की चाबी लेकर आता है. बदमाश उसको लॉकर खोलने के लिए बोलता है और बंदूक तान देता है.
बिहार के शिवहर जिले में दिन-दहाड़े हथियार की दम पर बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. हथियार से लैस बदमाश बैंक से साढ़े 27 लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए. उन्होंने बैंक के गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया था और उसकी राइफल को भी तोड़ दिया था. घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बैंक में पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.
दरअसल, घटना आज सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर हुई है. पिपराही थाना क्षेत्र में मौजूद बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लूट की बड़ी वारदात हुई. अंबा कलां की इस शाखा में हथियार से लैस होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने सबसे पहले बैंक के बाहर मौजूद गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी राइफल तोड़ दी. बैंक में दाखिल हुए बदमाशों ने बंदूक की नोक पर सारे स्टाफ से लॉकर की चाबी मांगी. गोली मारे जाने के डर से खौफ में आए बैंक स्टाफ ने स्ट्रांग रूम की चाबी बदमाशों को पकड़ा दी.
देखें वीडियो...
लूट लिए साढ़े 27 लाख
बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरें की फुटेज में साफ नजर आ रहा है. एक बदमाश बैग लिए लॉकर रूम में खड़ा हुआ है. रूम के बाहर और भी बदमाश हैं और उनके हाथ में बंदूकें हैं. बैंककर्मी लॉकर की चाबी लेकर आता है. बदमाश उसको लॉकर खोलने के लिए बोलता है और बंदूक तान देता है.
घबराया हुआ बैंककर्मी जल्दी से लॉकर खोल देता है और बदमाश अपने बैग में नोटों की गड्डियां भर कर फरार हो जाते हैं. बदमाशों के जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी जाती है. सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस के अलावा सिटी एसपी भी बैंक पहुंचते हैं और पूरी जानकारी लेते हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








