
गाय के घी से यज्ञ में दी गई आहुतियां बनती हैं बारिश का कारण: इलाहाबाद हाई कोर्ट
AajTak
कोर्ट ने अपने आदेश में गाय की विशेषता का जिक्र करते हुए तमाम बातें कही हैं. कोर्ट ने कहा है कि गाय के घी से यज्ञ में दी गई आहुतियां बारिश की वजह बनती हैं.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गायों के संरक्षण को लेकर बुधवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का सुझाव दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि गायों का संरक्षण संवर्धन समाज के नैतिक जिम्मेदारी है. कोर्ट ने अपने आदेश में गाय की विशेषता का जिक्र करते हुए तमाम बातें कही हैं. कोर्ट ने कहा है कि गाय के घी से यज्ञ में दी गई आहुतियां बारिश की वजह बनती हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










