
गाड़ियां-घर सब पानी के अंदर, गुजरात की सड़कें बनीं समंदर.... राजकोट-सूरत समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात
AajTak
Gujarat Weather Update: भारी बारिश के कारण राजकोट में शहर की सड़कों पर इतना पानी है कि गाड़ियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं. घरों में इतना पानी भर गया है कि बुजुर्गों को कंधों पर उठाकर रेस्क्यू किया जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने अभी तीन दिन राजस्थान के कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
Gujarat Rain Alert: गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार मचा है. सूरत, कच्छ समेत करीब दर्जनभर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.राज्य में पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान हैं. इसके चलते कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग (IMD) ने अभी तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
भारी बारिश के कारण राजकोट में शहर की सड़कों पर इतना पानी है कि गाड़ियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं. घरों में इतना पानी भर गया है कि बुजुर्गों को कंधों पर उठाकर रेस्क्यू किया जा रहा है. सड़क के ऊपर बह रहे पानी का बहाव इतना तेज है कि एक बाइक सवार अपना बैलेंस खो बैठा. खुद तो किसी तरह बच गया लेकिन बाइक पानी में बह गई.
उफान पर नदियां, बांध भी ओवरफ्लो राजकोट का रामनाथ महादेव मंदिर भी अब सैलाब की चपेट में है. आस-पास की गलियों से बरसाती नाले पूरी रफ्तार से बह रहे हैं. राजकोट में दो दिन में बीस इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. पंचमहल में तीन बड़े बांध भारी बारिश की वजह से ओवरफ्लो हो गए हैं. इनसे लाखों क्यूसेक पानी अबतक छोड़ा जा चुका है.
बारिश और बांध से छोड़े जा रहे पानी की वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है. गुजरात के खेड़ा में शेढी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पास के गांव जलमग्न हो गए हैं. नदी के पास एक गौशाला में करीब 12 घंटे तक 15 लोग फंसे रहे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
जामनगर में टोलनाका के पास एक कार नाले के तेज बहाव में फंस गई. कार में परिवार के चार लोग सवार थे जो कार के ऊपर चढ़कर मदद मांगते नज़र आए. पानी की तेज धार में बहती कार पेड़ों के बीच फंस गई, जिससे इन लोगों की जान बची. वहीं, जामनगर में पुलिस चौकी भी पानी के तेज बहाव में ऐसे बहती नजर आई जैसे कोई नाव हो.
उफान पर नर्मदा नदी गुजरात में बारिश की वजह से 700 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई. सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी डांग और छोटाउदेपुर जिलों में कुल 523 सड़कें बंद हैं. भारी बारिश की वजह से नर्मदा बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से नर्मदा नदी उफान पर है. पानी खतरे के निशान के करीब बह रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










