
गाजियाबाद: 1800 रुपए के लिए युवक ने दोस्त की बेरहमी से पीटकर हत्या की, शव कुएं से बरामद
AajTak
पूछताछ में जानकारी सामने आई कि 1800 रुपए के लेनदेन में कुशाग्र की हत्या की गई है. जब कुशाग्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया तो योगेंद्र ने एक वीडियो भी बनाया था जिसे पुलिस ने उसके फोन से बरामद कर लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुशाग्र लहूलुहान था और पुलिस चौकी जाने की बात कह रहा था. हालांकि इसके ठीक बाद वीडियो बंद हो गया.
गाजियाबाद में एक युवक ने अपने एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया. मामला गाजियाबाद के कविनगर इलाके का है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











