
गाजियाबाद: संक्रमित पति-पत्नी की थी मैरिज एनिवर्सरी, अस्पताल के स्टाफ ने ऐसे किया सेलिब्रेट
AajTak
इंदिरापुरम के शक्ति खण्ड 3 इलाके में स्थित स्पर्श मेडिकेयर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर संध्या सिन्हा ने बताया कि इंदिरापुरम इलाके में ही रहने वाले 47 वर्षीय गजेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी दोनों ही कोरोना संक्रमित हो गए थे.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित स्पर्श मेडिकेयर अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड से एक दिल जीतने वाली तस्वीर सामने आई है. कोरोना वार्ड में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर यहां भर्ती पति पत्नी की शादी की सालगिरह मनाई. इस मौके पर केक भी काटा गया. कोरोना वार्ड के भीतर डॉक्टर्स की इस पहल से पति पत्नी काफी खुश नजर आए. इंदिरापुरम के शक्ति खण्ड 3 इलाके में स्थित स्पर्श मेडिकेयर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर संध्या सिन्हा ने बताया कि इंदिरापुरम इलाके में ही रहने वाले 47 वर्षीय गजेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी दोनों ही कोरोना संक्रमित हो गए थे. इलाज के लिए दोनों 1 मई को अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनकी पत्नी स्वस्थ हो चुकी हैं. जबकि गजेंद्र चौधरी का उपचार अभी जारी है. लेकिन उनकी स्थिति में भी सुधार है. उम्मीद है उन्हें भी जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. हॉस्पिटल प्रशासन को यह जानकारी मिली कि रविवार को गजेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी की 21 वीं शादी की सालगिरह है तो उन्होंने केक मंगा कर आईसीयू में ही गजेंद्र चौधरी से केक कटवाया और उनकी एनिवर्सरी को मौजूदा स्टाफ और अन्य 15 मरीजों ने सेलिब्रेट करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. मरीज गजेंद्र की पत्नी भी यहां इस मौके पर उनके साथ थीं. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उनकी शादी की सालगिरह मनाए जाने के बाद गजेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी भी बेहद भावुक हो गए. इतना ही नहीं उन्हें देखकर स्टाफ के लोग भी भावुक हो गये.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










