
गाजियाबाद में फिल्मी सीन, सामने खड़ी रह गई पुलिस टीम और स्कॉर्पियो से फरार हो गया गैंगस्टर
AajTak
गाजियाबाद में दबिश देने पहुंची स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम को बदमाशों ने चकमा दिया और उनके सामने ही फरार हो गए. मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने के बाद पुलिस अपनी किरकिरी होती देख अपराधियों को सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है.
गाजियाबाद में मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी में दबिश देने आई देहात एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम को स्कॉर्पियो सवार बदमाश चकमा देकर उनके सामने ही फरार हो गए. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. दरअसल, मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश दी थी. बदमाशों ने एसओजी की कार देखकर पहले अपनी स्कॉर्पियो रोकी. जैसे ही टीम कार से उतरकर उन्हें पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया.
एसओजी टीम उन्हें देखती रह गई और वे कुछ ही पलों में काफी दूर निकल गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिग भी हुई. मामले में एसओजी के सिपाही की शिकायत पर मोदीनगर थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है. दोनों बदमाश लोनी से गैंगस्टर में वांछित हैं. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है.
दरअसल, देहात एसओजी की टीम को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि अपराधी जाहिद उर्फ मोटा रोड पर देखा गया है. एसओजी स्थानीय पुलिस उसे पकड़ने के लिए निकल पड़ी. जैसे ही टीम सौंदा रोड से आदर्श नगर कॉलोनी पहुंची तो सामने से एक स्कॉर्पियो कार में कुछ बदमाश आ रहे थे, जिनमें जाहिद भी था. उन्होंने एसओजी की कार देखकर अपनी स्कॉर्पियो रोक ली. देखें Video:
पुलिस की चेतावनी का भी नहीं हुआ कोई असर स्कॉर्पियो रुकते ही एसओजी टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए कार से निकली और उनके पास पहुंची. इतने ही बदमाशों ने स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया. एसओजी व पुलिसकर्मियों ने पिस्टल निकालकर बदमाशों को चेतावनी भी दी. लेकिन, वे नहीं रुके. उनका पीछा करने के लिए जैसे ही एसओजी ने यू-टर्न लिया तो उनकी कार का पहिया नाली में फंस गया. जब तक उन्होंने पहिये को कार से निकाला, तब तक बदमाश वहां से रफू-चक्कर हो चुके थे. मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने के बाद पुलिस अपनी किरकिरी होती देख अपराधियों को सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










