
गाजियाबाद में पैसे चोरी के संदेह में मां-बाप ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ट्योडी बिस्वा गांव में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां चोरी के संदेह में 10 वर्षीय लड़के को पिता और सौतेली मां ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.
यूपी के गाजियाबाद के ट्योडी बिस्वा गांव में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां चोरी के संदेह में 10 वर्षीय लड़के को पिता और सौतेली मां ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतक की दादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, नौशाद (45) ने 500 रुपए चोरी करने के संदेह में अपने बेटे अहद की छड़ी से पिटाई कर दी. उसने उसे बुरी तरफ से मारा-पीटा, जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई. माना जा रहा है कि अहद की सौतेली मां रजिया (40) ने इस क्रूर हमले के लिए अपने पति को उकसाया था. आरोपी दंपति की शादी को पांच साल हो चुके हैं. उनकी एक बेटी भी है. अहद नौशाद की पहली पत्नी से पैदा हुआ था. अपनी दादी के साथ रहता था.
मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अहद की सौतेली मां उसके साथ क्रूरता से पेश आती थी. शनिवार की सुबह जब नौशाद ने पाया कि उसकी जेब से 500 रुपए गायब हैं, तो रजिया ने अहद पर चोरी का आरोप लगाया. इसके बाद पिता भड़क गया. बेटे को एक कमरे में खींच लिया और उसे लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के बाद पीड़ित बेहोश हो गया. इसके बाद दंपति उसे छोड़कर फरार हो गए.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहद की दादी की शिकायत के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. नौशाद और रजिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








