
गाजियाबाद में गुर्गा, महाराष्ट्र में मास्टरमाइंड... जानिए बद्दो ने ऑनलाइन गेमिंग से धर्मांतरण का कैसे बिछाया जाल
AajTak
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को भी गिरफ्तार कर लिया है. बद्दो को अलीबाग के एक लॉज से गिरफ्तार किया गया है. ऐसे में जानते हैं कि बद्दो कैसे बच्चों को बरगला रहा था और उनका धर्मांतरण कर रहा था?
ऑनलाइन गेम के जरिए बच्चों का धर्मांतरण करवाने वाले रैकेट में शामिल शाहनवाज खान उर्फ बद्दो पकड़ा गया है. उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से रविवार को गिरफ्तार किया गया है. शाहनवाज खान को ही इस रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.
यूपी पुलिस काफी दिनों से शाहनवाज की तलाश कर रही थी. शाहनवाज को मुंब्रा पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने मिलकर अलीबाग के एक लॉज से गिरफ्तार किया है.
इससे पहले धर्मांतरण रैकेट से ही जुड़े गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ में अब्दुल रहमान ने बच्चों के धर्मांतरण की बात कबूल की है.
शाहनवाज धर्मांतरण का ये रैकेट कैसे चला रहा था? ऑनलाइन गेम के जरिए बच्चों को कैसे हिंदू से मुस्लिम बनाया जा रहा था? ये पूरा मामला क्या है? समझते हैं...
कैसे हुआ इसका भंडाफोड़?
- इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब एक हिंदू परिवार ने अपने बच्चे के धर्मांतरण की शिकायत पुलिस से की.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










