
गाजियाबाद: बुलेट पर खतरनाक स्टंट करने वाली शिवांगी ने बताई वायरल वीडियो की पूरी कहानी
AajTak
गाज़ियाबाद के गोविंदपुरम की रहने वाली शिवांगी डबास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में शिवांगी अपनी दोस्त के साथ बुलेट पर हैं, और वो अपनी दोस्त के कंधे पर बैठी हैं. जब आजतक ने शिवांगी से बात की तो जानिए क्या कहा उन्होंने...
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आए एक वीडियो को देख हर कोई दंग रह गया. वायरल क्लिप में एक के ऊपर एक बैठकर लड़कियां बीच सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए नजर आईं. हालांकि, इस स्टंट पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो उन पर 39 हजार का जुर्माना लगा दिया. आजतक ने जब स्टंट करने वाली लड़की शिवांगी डबास से बात की तो उसने कहा अब वीडियो बनाते समय नियमों का ध्यान रखूंगी. दरअसल, गाज़ियाबाद के गोविंदपुरम की रहने वाली शिवांगी डबास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में शिवांगी अपनी दोस्त के साथ बुलेट पर हैं, और वो अपनी दोस्त के कंधे पर बैठी हैं. जब आजतक ने शिवांगी से बात की तो जानिए क्या कहा उन्होंने...More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












