
गाजियाबाद: बुजुर्ग की पिटाई मामले में पुलिस का एक्शन, 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट
AajTak
गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग शख्स पर हुए हमले के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है. जार्जशीट में 11 आरोपियों के नाम हैं. दोनों लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं 8 अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में बुजुर्ग शख्स की पिटाई मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. प्रवेश गुर्जर और कल्लू गुर्जर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस चलेगा. वहीं 8 अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की कई संगीन धाराओं के तहत केस चलेगा.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










