
गाजियाबाद पिटाई केस: उम्मेद पहलवान पर लगा NSA, एक साल तक जमानत मिलना मुश्किल!
AajTak
NSA की कार्रवाई के बाद उम्मेद को एक साल तक जमानत मिलना मुश्किल है. उस पर बुजुर्ग की पिटाई के मामले में फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को भड़काने और मारपीट की वारदात को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश का आरोप है.
गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और धार्मिक उन्माद फ़ैलाने की कोशिश करने के आरोप में उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन आरोपी सपा नेता उम्मेद पहलवान की परेशानी अब और बढ़ गई है, क्योंकि यूपी पुलिस ने उस पर रासुका (NSA) लगा दिया है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










