
गाजियाबाद: डेटिंग एप के जरिए लड़कियों को देता था शादी का झांसा, फिर ऐसे ऐंठता था पैसे
AajTak
गाजियाबाद साइबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जो डेटिंग एप के जरिए लड़कियों से दोस्ती करता था. फिर उनकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेलता था. आरोपी कई राज्यों की लड़कियों से अबतक एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है.
गाजियाबाद साइबर सेल ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है. जो डेटिंग एप पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करता था. गिरफ्तार हुए आरोपी के पास से पुलिस ने दो एटीएम कार्ड और दर्जनों सिम कार्ड बरामद किए हैं. आरोपी डीयू से एमबीए पास है और खुद को एक आईटी इंजीनियर बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था. फिर उनके अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने पैसे वसूलता था. आरोपी की पहचान विजय नगर निवासी आनंदपाल के रूप में हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











