
गाजियाबाद: टॉय गन दिखाकर ज्वेलरी की दुकान लूटने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
भागते समय बदमाशों का बैग और बाइक भी दुकान में छूट गया. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है किस तरीके से युवक लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं.
गाजियाबाद में ज्वेलरी शॉप में टॉय गन लेकर लूट करने पहुंचे लुटेरों को बंदूक और ज्वेलरी से भरा बैग छोड़कर फरार होना पड़ा. ज्वेलर्स और उसके कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे युवकों से संघर्ष करते हुए उन्हें मात दी और लूट की वारदात होने से बचा ली.
घटना गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके के वसुंधरा सेक्टर 16 में गीता ज्वेलर्स पर 2 बजे के आसपास हुई. दो युवक ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में दाखिल हुए. उस समय दुकान के मालिक के ना होने की वजह से कर्मचारियों ने युवकों को ज्वेलरी दिखाने से मना कर दिया.
मालिक से बात करने के बाद जब कर्मचारियों ने ज्वेलरी दिखाना शुरू किया तो अचानक दोनों युवकों ने हथियार निकाल कर कर्मचारियों को लूटने की कोशिश की.दुकान के मालिक ने बीच रास्ते से ही युवकों की हरकर देख ली और आधे रास्ते से ही दुकान लौट आए.
दुकान में मौजूद कर्मचारियों, मालिक और लुटेरों के हाथापाई शुरू हो गई. दुकान में काम कर रहे कर्मचारी दीपक सुरेंद्र और शुभ आशीष को अहसास हुआ कि लुटेरों के पास मौजूद गन नकली है.
कर्मचारियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की. लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे दोनों युवक हथियार दिखाते हुए वहां से फरार हो गए. हालांकि वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए पर कोई सामने नहीं आया.
भागते समय बदमाशों का बैग और बाइक भी दुकान में छूट गया. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है किस तरीके से युवक लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं. वारदात में सामिल युवक अर्चित और करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनो शालीमार गार्डन, साहिबाबाद इलाके के रहने वाले हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








