
गाजियाबाद के कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त, अब इन फोन नंबरों पर ले सकेंगे जानकारी
AajTak
गाजियाबाद प्रशासन ने नए इंतजाम के तहत अलग-अलग अस्पतालों के समूह बनाए हैं और इन समूह पर एक नोडल अफसर को तैनात किया है. इन अस्पताल में भर्ती होने के लिए कोई भी मरीज या उसके तीमारदार नोडल अफसर से सीधे संपर्क साध सकेंगे.
गाजियाबाद में कोरोना का कहर जारी है. आम लोगों के साथ-साथ कई प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना की चपेट में हैं. प्रदेश के हर जिलों की तरह यहां भी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी लगातार देखी जा रही है, जिसके लिए अब जिला प्रशासन ने एक खास इंतजाम किया है. इस इंतजाम के तहत अलग-अलग अस्पतालों के समूह बनाए गए हैं और इन समूह पर एक नोडल अफसर को तैनात किया गया है. इन अस्पताल में भर्ती होने के लिए कोई भी मरीज या उसके तीमारदार नोडल अफसर से सीधे संपर्क साध सकेंगे. आइए आपको गाजियाबाद जिले के नोडल अफसरों की पूरी जानकारी देते हैं वह भी उनके मोबाइल नंबरों के साथ, ताकि कोविड-19 के मरीजों को कुछ राहत मिल सके. ज़िला अपर जिलाधिकारी भूअर्जन को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी, कमल हॉस्पिटल कौशांबी, मीनाक्षी हॉस्पिटल कौशांबी, नवीन हॉस्पिटल कौशांबी सौंपे गए हैं. इनसे संपर्क के लिए मोबाइल नम्बर 8299655252 पर सम्पर्क किया जा सकता है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










