
गाजियाबाद: इलाज के बहाने महिला को लगाया नशे का इंजेक्शन, फिर दो डॉक्टरों ने किया गैंगरेप
AajTak
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दो डॉक्टरों ने इलाज के बहाने एक महिला मरीज से गैंगरेप किया. साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. फिलहाल एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपने साथी संग मिलकर एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप किया. मामला खोड़ा इलाके का है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, उसका साथी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
दरअसल, दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक महिला काफी समस ये बीमार थी. उसे जब गाजियाबाद के खोड़ा स्थित डॉक्टर साकिब के क्लिनिक के बारे में पता चला तो उसने वहां कॉल किया. डॉक्टर साकिब से बात की. डॉक्टर ने महिला को भरोसा दिलवाया कि वह उसकी बीमारी जड़ से मिटा देगा. महिला भी डॉक्टर की बातों में आ गई.
लेकिन डॉक्टर का इरादा तो कुछ और ही था. 7 जून को महिला पहली बार डॉक्टर साकिब के क्लिनिक पहुंची. डॉक्टर ने महिला मरीज को कुछ दवाएं दीं. लेकिन उन दवाओं से जब महिला को फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने दोबारा उसे क्लिनिक बुलाया. 19 जून को महिला फिर से क्लिनिक गई.
लेकिन तब डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया. फिर अपने एक साथी डॉक्टर जकी के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया. महिला को जब होश आया तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था. इसके बाद डॉक्टर ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो वह उसके वीडियो को वायरल कर देगा जो उसने गैंगरेप के समय बनाया है.
पहले भी कई लड़कियों के साथ कर चुका है घिनौना काम
महिला डर गई और शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई. लेकिन महिला ने हिम्मत जुटा कर सोमवार को आरोपी डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने उसे खुद बताया था कि वह उससे पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










